बच्चों के लिए आनापान (विपस्सना)ध्यान साधना का महत्व

बच्चों के लिए आनापान (विपस्सना )ध्यान साधना का महत्व

(Anapana Meditation)

यह भारत की 2600 वर्ष पहले की ध्यान साधना है, जो भगवान बुद्ध द्वारा दी गयी विपश्यना साधना का पहला कदम है, जो छोटे-बड़े सभी के लिये सुख-शांति का जीवन ,जीने के लिये कल्याणकारी साधना है।यह सभी जाति, धर्म, देश के लोगो के लिये समान रूप से उपयोगी है।

अगली पीढ़ी इस देश की भी व इस विश्व की भी एक ऐसी मानवता को तैयार करे जो सारे संसार में सुख शांति का वातावरण तैयार कर सके इसके लिये इस छोटी उम्र में ही ध्यान का बीज पड़ सके इस और हम सबको कोशिश चाहिये।
यह जीवन जीने का बीज जितनी जल्दी पड़ जाए उतना ही जीवन अधिक सुखी होगा। इससे मन को वश में करने की विद्या मिलती है, जो जीवन में बहुत काम आएगी। बच्चों के लिए शील सदाचार का जीवन जीना आसान हो जायेगा।

यह अनमोल साधना पूरी निशुल्क सिखाई जाती है।

आनापान साधना के लाभ

1- मन एकाग्र(concentrate) होने लगता है।
2- मन से भय, चिंता, तनाव दूर होने लगते हैं।
3- घबराहट(nervousness) जाती रहती है।
4- पढाई में मन लगता है और इसमे खूब प्रगति होने लगती है।
5- खेल- कूद व विविध कलाओं में कुशलता आती है।
6- कोई भी बात समझने और समझाने की शक्ति बढ़ जाती है।
7- आत्मविश्वास(self confidence) बढ़ता है।
8- सजगता(awareness) बढ़ती है।
9- आपसी सदभावना बढ़ती है।
10- मन खूब सबल(powerful) हो जाता है।
बच्चे ये लाभ पाने के लिए रोज 10-15 मिनिट का दो बार नियमित अभ्यास जरूर करें।
*भवतु सब्ब मंगलं*
*सबका मंगल हो*

Leave a Comment